सांगानेर: जयपुर में पीपे में पेट्रोल नहीं भरने के विवाद पर बदमाशों ने कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से किया हमला
जयपुर में स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पीपे में पेट्रोल भरने के लिए कहा, जब कर्मचारियों ने मना किया तो बदमाशों ने सरिया और लाठियों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है वहीं इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों से 43 हजार रुपए भी लूट लिए और फरार हो गए।