सोमवार 4:00बजे अमरकंटक के रामघाट में मां नर्मदा पुराण एवं श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 108 कलश लेकर निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ,पंडित धनेश द्विवेदी एवं बाल विदुषी शोम्या किशोरी के मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।