सिरौली गौसपुर तहसील अंतर्गत अमरा कटेहरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद् भागवत कथा सात दिवसीय हो रही है।आज भागवत कथा के दूसरे दिन नैमिष धाम से पधारे कथावाचक पंडित आशीष शुक्ला ने कथा सुनाई।उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है मां के दिए संस्कार और शिक्षा जीवन भर काम आते हैं।