रसूलाबाद: रसूलाबाद में लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की
रसूलाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की रसूलाबाद उपशाखा ने उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार को ज्ञापन सौंपकर लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि तहसील में स्वीकृत 61 लेखपाल क्षेत्रों के सापेक्ष मात्र 42 लेखपाल ही कार्यरत हैं। वहीं चार लेखपाल कार्यालय में संबद्ध हैं, जिन्हें क्षेत्रीय दायित्व नहीं सौंपा गया है।