आगरा: स्मार्ट सिटी ऑफिस स्थित गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, वर्चुअल समीक्षा की
Agra, Agra | Nov 28, 2025 जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्मार्ट सिटी ऑफिस स्थित गणना पत्र डिजिटाइजेशन सेंटर का निरीक्षण कर SIR-2026 की प्रगति की समीक्षा की। धीमी प्रगति वाले बीएलओ को अतिरिक्त सहयोग देने, ऑपरेटर बढ़ाने और शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। 04 दिसंबर अंतिम तिथि है, सभी मतदाता अपने गणना फॉर्म तुरंत भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।