निचलौल: नेपाल में बाढ़ के बाद महराजगंज प्रशासन हुआ अलर्ट, एसडीएम ने नदी का निरीक्षण किया
नेपाल के बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ के कारण महराजगंज जिले में अलर्ट जारी, एसडीएम ने नौचौल क्षेत्र की नारायणी नदी का निरीक्षण किया। पानी का स्तर फिलहाल सुरक्षित बताया गया, प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी को कहा।