चाकुलिया में शनिवार को दोपहर 12 बजे आदिम मुंडा महाल विकास समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर गाजे बाजे के साथ यात्रा निकाली। समाज के पुरुष और महिलाएं वार्ड नंबर एक में गोविंदपुर देशुआ जाहेर गाड़ पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने गाजे- बाजे के साथ पदयात्रा निका