छतरपुर: छतरपुर जिला अस्पताल कैंटीन में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, भोजन सामग्री के लिए सैंपल।
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर आज 28 जून दोपहर करीब 2:00 बजे खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों और परिजनों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी ने कैंटीन के दस्तावेजों की जांच की और दलिया, अरहर दाल।