चास: बोकारो सेक्टर 8 A निवासी बीएसएल संवेदक लापता, अपहरण का संदेह, पत्नी ने हरला थाना में शिकायत दर्ज कराई
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में रहने वाली अमृता सिंह ने अपने पति जयंत कुमार के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जयंत कुमार सेक्टर-8ए, के निवासी हैं और बीएसएल प्लांट में ठेके पर काम करवाते हैं। यह मामला बीती रात दर्ज किया गया।अमृता के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे उनके पति सिगरेट लेने मोड़ की ओर गए थे।