कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीनगर थाना में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र विप्रोहित ने जनता दरबार में अलग-अलग जगहों से आए तीन मामलों की सुनवाई की।