पीपलदा: खातोली झरेर चंबल नदी की पुलिया पर पानी आने से रास्ता अवरुद्ध यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Jul 27, 2024 जिले के खातोली से सवाईमाधोपुर जाने वाले मार्ग पर चंबल नदी की झरेर पुलिया पर पानी आने से खातोली सवाईमाधोपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस इलाके में लगातार हो रही बारिश से सभी नदी नालों में पानी आने से चम्बल नदी में पानी की आवक होने से यह मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हुआ है। जिसके चलते सवाईमाधोपुर जाने वाले सभी यात्री परेशान हो रहे है।