पीपलदा: चंबल नदी के बाद पार्वती नदी में भी आया उफान, राजस्थान का मध्यप्रदेश से सम्पर्क कटा व आवागमन हुआ बन्द
Pipalda, Kota | Jul 27, 2024 चंबल के बाद आज पार्वती नदी में भी उफान आने से राजस्थान का मध्यप्रदेश से सम्पर्क कट गया। खातोली पार्वती पुल पर एक फीट की चादर चलने से राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच संपर्क कट गया और कोटा - ग्वालियर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। मध्यप्रदेश व खातोली क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से चंबल, पार्वती, कालीसिंध नदियों में तेजी से पानी की आवक हुई।