हनुमानगढ़ टाउन में एक सुनार की दुकान में जेवर खरीदने के बहाने एक पुरुष के साथ पहुंची दो महिलाओं ने जेवरात चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरी की घटना का पता चल गया। घटना का मालूम चलने पर दुकान संचालक ने मौके पर एक महिला को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए।