देहरादून: नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, हंगामे का वीडियो वायरल; मौके पर जुटी भारी भीड़
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में अंगीठी के पास दो पक्षों के बीच बड़ी लड़ाई होने की सूचना सामने आई है। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल कुछ समय तक तनावपूर्ण बना रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की पूरी जानकारी और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।