नवाबगंज: शर्मनाक वारदात, घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी हुआ फरार
थाना हाफिजगंज क्षेत्र में देर रात युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती घर पर अकेली सो रही थी, तभी रात करीब 1 बजे युवक सौरभ घर में घुस आया और जबरन हरकत की। चीख सुनकर छोटी बहन जागी और शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, पुलिस तलाश में जुटी है।