भोगांव: मंछना में दबंगों का कहर, घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मंछना में दबंगों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महेंद्र सिंह जाटव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। तभी गांव के कुछ लोग एकजुट होकर आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। ओर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है।