गुना नगर: सराफा बाजार में सरेआम चेन स्नेचिंग करने वाले की पकड़कर लोगों ने जमकर की धुनाई, राजस्थान के छिपा बड़ोद का निकला आरोपी
गुना शहर के बीचो-बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में 9 जून की शाम को सरेआम एक प्रतिष्ठित परिवार की मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी की वायरल वीडियो में लोगों ने जमकर पिटाई की। 10 जून को एसपी हितिका वासल ने बताया, आरोपी राजस्थान के छीपाबड़ौद निवासी दीपक सुमन है कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्यवाही की गई है।