पातेपुर के विभिन्न थानों की पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की शाम 5 बजे तक सीमावर्ती क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सभी कार, लग्जरी वाहन आदि की डिग्गी, बैग आदि की तलाशी ली। बहुआरा, कोठिया पुल, रमौली, सुक्की लोहा पुल समेत दर्जनों स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग किया गया। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव नहीं हो सके।