बैराड़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया
गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक युवती ने रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जिस पर पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने गोवर्धन थाना में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान ग्वालियर निवासी युवक से हुई थी।