स्याना: अंबेडकर पार्क में क्षेत्रीय विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन
Siyana, Bulandshahr | Apr 14, 2026
नगर के अंबेडकर पार्क पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। मंगलवार को विधायक दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां अंबेडकर जयंती पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।