चायल: सराय अकिल में एसपी ने पैदल गश्त की, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने रविवार को थाना सराय अकिल क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।