टिकारी: CUSB में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने साइकिल रैली का आयोजन किया
Tikari, Gaya | Jan 20, 2026 CUSB के छात्र प्रकोष्ठ 'टीम स्माइल’ तथा स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस में संचालित प्रो बोनो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय गया के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।