ललितपुर: शहर के गिन्नौट बाग स्थित पार्किंग से पुलिसकर्मी की पीठ पीछे दो बाइकों की चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद, मची सनसनी
ललितपुर शहर के गन्नौट बाग में उर्स कमेटी द्वारा बनाई गई पार्किंग से शुक्रवार देर रात्रि के समय एक पुलिसकर्मी की पीठ के पीछे दो चोरों द्वारा दो अलग-अलग बाइकें चोरी कर साथ ले जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार सुबह करीबन 11:00 बजे तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइके चोरी होने की घटना से शहर में सनसनी मची हुई है।