दमोह: कुंवरपुर खेजरा में एक माह से बिजली संकट, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 4 दिन का दिया अल्टीमेटम आंदोलन की चेतावनी
Damoh, Damoh | Jun 9, 2026 दमोह कुंवरपुर खोजरा गांव में एक माह से बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारी भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं और दलित बस्ती की रात में लाइट काट दी जाती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति चालू रहती है। ग्रामीणों ने चार दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।