गोमिया: झामुमो का एक्शन प्लान: कम्युनिटी हॉल में जुटे झामुमो दिग्गज, मंत्री योगेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण शिविर
Gumia, Bokaro | May 17, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया स्थित कम्युनिटी हॉल में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुटू मांझी ने की।