गुना नगर: इंदौर में गुना के आठ लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, जिला न्यायालय ने ₹2.22 करोड़ का मुआवजा देने का फैसला सुनाया
गुना की बमोरी के डोगरी गांव के 8 लोगों की इंदौर धार रोड पर बेटमा में एक्सीडेंट में 15 मई 2024 को मौत हुई थी। 14 मई 2026 को एडवोकेट अतुल वाजपेई ने बताया, मृतकों के परिवारों ने क्लेम आवेदन प्रस्तुत किया, ट्रक चालक ट्रक मालिक ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पक्षकार बनाया। रोज प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने ₹2.22 करोड़ का मय ब्याज के मुआवजा भुगतान का आदेश दिया है।