कवर्धा: जनमेजय महोबे ने आदिमजाति विकास विभाग एवं छात्रावास अधीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों जिला सभाकक्ष में ली संयुक्त बैठक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज आदिमजाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावास अधीक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित आश्रम, छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक छात्रावास, विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर की बैठक में समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।