कवर्धा: उज्ज्वला योजना के तहत नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे ने शहर के वार्ड क्रमांक 03 लाभार्थियों को बांटे गैस सिलेंडर
कैलाश नगर वार्ड क्रं. 03 के निवासियों को नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर प्रदान किया। गैस सिलेण्डर प्रदान करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया।नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनके जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।