कवर्धा: 290 जोड़ो का 03मार्च रविवार को होगा सामूहिक विवाह,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विवाह स्थल सरदार पटेल मैदान का किया निरीक्षण
कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में रविवार 03 मार्च को राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कबीरधाम जिले के 290 नवदंप्त जोड़ों का विवाह संपन्न होगा।कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक के बाद सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण भी किया।