कवर्धा: NDPS संबंधी प्रकरण कायम करने एवं त्रुटिरहित अभियोजन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का जिला सभाकक्ष में हुआ आयोजन
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एन.डी.पी.एस.) संबंधी प्रकरण कायम करने एवं त्रुटिरहित अभियोजन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि कार्यशाला में सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी पी.एल. नायक द्वारा गांजा, नशीली दवाइयाँ तथा इंजेक्शन संबंधी प्रकरण कायम करने की जानकारी दी गई।