करायपरसुराय: डियावां पंचायत की मुखिया अंजली सिंह ने कहा, बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं
डियावां पंचायत की मुखिया अंजली सिंह ने चन्दकुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के कारण बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे वह शिक्षा हो, खेल, प्रशासन या अन्य क्षेत्र—हर जगह बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।