बदायूं: बिल्सी: मिहोना गांव में ससुराल से लौटने के बाद एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jun 24, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मिहोना गांव के रहने वाले 35 वर्षीय भावेश कुमार पुत्र भूप सिंह अपनी ससुराल गया था। ससुराल से लौट के बाद उसने शराब में विषाक्त पदार्थ पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने भावेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।