गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ कस्बे में कोल्ड ड्रिंक के विवाद में दो समुदाय में खूनी संघर्ष, जमकर चले धार-धार हथियार, तीन लोग घायल।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के बहादुरगढ़ कस्बे में कोल्ड ड्रिंक के विवाद में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। जिसमें एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।