गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर अज्ञात वाहन किशोर को मारी टक्कर। किशोर की मौत।
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वेट निवासी एक किशोर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची।