गढ़मुक्तेश्वर: अल्लाह बख्शपुर के पास 13 मई को हुए सड़क हादसे में घायल एक अन्य युवक की हुई मौत, 6 लोगों की मौके पर हो गई थी मौत
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव अल्लाह बख्शपुर के पास 13 मई को कार का टायर फटने के कारण कार पलट गई थी जिस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और हादसे में युवक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था अब शुक्रवार को घायल सचिन की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।