मंझनपुर: कौशांबी में मौसम बदलाव से किसानों की बढ़ी चिंता, कहीं चली धूल भरी आंधी, कहीं हुई बारिश, तो कहीं खिली रही धूप
शुक्रवार को कौशांबी के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला।जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है,जिस वजह से किसानो में इस बात की चिंता बढ़ गई थी उनके फसले खेत में ही मौजूद है। जिले के कई इलाकों में तेज आंधियां चली है।वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में धूप खिली हुई देखने को मिली है।हालांकि इन सबके बीच मौसम में गिरावट देखने को मिली।लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।