गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में कालेसर जीरो प्वाइंट के पास CISF में तैनात हेड कांस्टेबल कर्मबीर यादव का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान शव बरामद हुआ। पहचान बाघागाड़ा निवासी कर्मबीर यादव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पिता की तहरीर पर गीडा थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
[Gorakhpur]
#GorakhpurKhabar #Gorakhpur #GorakhpurNews
Gorakhpur, Gorakhpur | Oct 7, 2026