भिवानी: नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नप अधिकारियों को लेकर शहर स्थित शुलभ व सार्वजनिक शौचालयों का निरक्षण किया
नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह नप अधिकारियों की टीम को लेकर शहर स्थित शौचालयों का निरीक्षण के लिए निकले। सबसे पहले उन्होंने कृष्णा कॉलोनी स्थित शुलभ व सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। वहीं पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अनेक शौचालयों से टोंटियां गायब मिली। इनके अलावा कई शौचालयों की सफाई व्यवस्था सही मिली।