सासनी: ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल लाया गया
Sasni, Hathras | Jul 3, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव बरसे पर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी जयचंद को बाइक ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में घायल पुलिस कर्मी को राहगीरों की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया।