जगदलपुर: बस्तर जिले में छोटे किसानों को एकमुश्त, बड़े किसानों को 20-20 दिन की 3 किस्त में दी जाएगी खाद
खरीफ सीजन की शुरुआत से ऐन पहले खाद वितरण की पूरी व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। किसानों को उनकी कृषि भूमि के रकबे के आधार पर ही यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद दिया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक छोटे और सीमांत किसानों को उनकी पात्रता की पूरी खाद एकमुश्त उपलब्ध करा दी जाएगी।