मिर्ज़ापुर: समोगरा में लेखपाल के साथ ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अभद्रता के मामले में सदर तहसील के सभागार में लेखपाल संघ की हुई बैठक
सदर तहसील के सभागार में लेखपाल संघ का रविवार को बैठक हुई। जिसमें 5 जून को ग्राम पंचायत समोगरा में लेखपाल जंग बहादुर सिंह के साथ ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पति द्वारा गाली गलौज और अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट किया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दोषी ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।