मिर्ज़ापुर: प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन में 12 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया
प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 बिछड़े दम्पत्तियों को काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया। सभी विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे। इस दौरान निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी, महिला आरक्षी सपना और निर्मला रॉय रहीं