करगहर: करगहर में दवा दुकानदार की बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक, वाहन मालिक की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
करगहर बाजार के थाना मोड़ के पास एक दवा दुकान के आगे से दिनदहाड़े बाइक चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई। जब वाहन मालिक ने एक युवक को अपनी मोटरसाइकिल लेकर भागते हुए पकड लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी सुखदा मेडिकल हॉल के आगे लगे सूर्यकांत निराला के हीरो ग्लैमर बाइक को पैदल कुछ दूर लेकर जा रहा था। जब दवा दुकानदार को बाइक की जरूरत पड़ी तो वह खोजबीन करने