मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस ने 7.5 लाख की अवैध शराब और ट्रक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, शराब हरियाणा से उत्तराखंड जा रही थी
मुज़फ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी शराब तस्करी का खुलासा किया है। एनएच-58 पर चेकिंग के दौरान 150 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करता था