कर्वी: चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में युवती को भगाकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट भी लगा
चित्रकूट की रैपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शिवम पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 24 मई को 20 वर्षीय युवती को अपने साथ ले जाने की शिकायत पर पहले बीएनएस की धारा 87 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा 64(1) बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) जोड़ी गई।पुलिस ने बुधवार दोपहर 1:15 बजे प्रेसनोट जारी किया है।