कालपी: कालपी में झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण जाम, दो एंबुलेंस जाम में फंसीं, यात्री गर्मी में बेहाल
Kalpi, Jalaun | Jun 20, 2026 कालपी में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुराने यमुना पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण भीषण जाम लग गया। कालपी यमुना पुल से ज्ञान भारती चौकी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। पुराने पुल पर निर्माण कार्य के चलते यह समस्या आई है।