औरैया: सीटी स्कैन रिपोर्ट में हेराफेरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर अयाना थाने में रेडियोलॉजिस्ट समेत 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिखरना निवासी राजू उर्फ सुंदरम ने कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने उसके व अन्य लोगों के खिलाफ थाना अयाना में जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस मुकदमे को गंभीर रूप देने और आरोपियों को जेल भिजवाने के उद्देश्य से वादी नरेंद्र सिंह व मजरूब जयप्रकाश उर्फ पम्मू न