सैदपुर नगर के रौजा द्वार में पुराने जमीनी विवाद से खार खाए मनबढ़ों ने रिश्तेदार के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होकर वापस लौट रही वृद्धा और उसके पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में पिता-पुत्रों सहित कुल 7 के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।