गोला: खेत में पानी चला रहे युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से किया हमला, पिता समेत चार घायल, सात पर मुकदमा दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 10, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरचीपार खुर्द गांव में खेत में पानी चला रहे युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरचीपार खुर्द निवासी विशाल पासवान ने पुलिस को दी तहरीर दिया है।