पालीगंज: सिगोड़ी गांव के समीप ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 27, 2024 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सिगोड़ी गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल स्कूटी सवार युवक का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की स्कूटी सवार को पीछे से एक ऑटो ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान महाबलीपुर के अरुण कुमार बताया जा रहा है।